Home
Feed
Community
*A K CHAUDHARI* *अच्छी थी
880****3402
11/13 10:30
*A K CHAUDHARI*
*अच्छी थी पगडंडी अपनी।*
*सड़कों पर तो जाम बहुत है।।*
*फुर्र हो गई फुर्सत अब तो।*
*लोगों खातिर काम बहुत है।।*
*नहीं जरूरत बूढ़ों की अब।*
*हर बच्चा बुद्धिमान बहुत है।।*
*उजड़ गए सब बाग बगीचे।*
*दो गमलों में शान बहुत है।।*
*मट्ठा,दही नहीं खाते हैं।*
*कहते हैं ज़ुकाम बहुत है।।*
*पीते हैं जब चाय तब कहीं।*
*कहते हैं आराम बहुत है।।*
*बंद हो गई चिट्ठी, पत्री।*
*फोनों पर पैगाम बहुत है।।*
*आदी हैं ए०सी० के इतने।*
*कहते बाहर घाम (धूप) बहुत है।।*
*झुके झुके स्कूली बच्चे।*
*बस्तों में सामान बहुत है।।*
*सुविधाओं का ढेर लगा है।*
*पर इंसा परेशान बहुत है।।*
.......✒️
जय निषाद राज
1
Share
All Comments
0
Latest
Hot
Latest
Hot
Trending Topics
All Comments0LatestHot